Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात चोरों ने की बिजली तार की चोरी, कई गांव में बीजली आपूर्ति ठप, विभाग मौन, ग्रामीण परेशान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, अभिषेक यादव
कुंदा(चतरा)। जिले के अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा प्रखंड अंतर्गत बोधाडीह पंचायत स्थित चाया गांव से सटे बेलबाटांड जंगल से पोल पर लगे तार अज्ञात चोरों द्वारा काट लिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 2 माह पहले बिजली तार काट कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। जिससे चाया गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव में करीब 600 परिवार निवास करते हैं, जिसमें 450 वोटर हैं। इस संबंध में कई बार विभाग के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दिया गया, लेकिन अभी तक गांव में बिजली बहाल करने को लेकर किसी ने पहल नही किया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के साथ जिला प्रशांसन प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में बिजली सुविधा बहाल करने की मांग की है। ज्ञात हो कि कुंदा प्रखंड में अज्ञात चोरों ने तार काट कर करंट की रफ्तार पर ही ब्रेक लगा दिया है। बिजली तार के चोरी के बाद विभागीय लापरवाही से चाया गांव से बिजली ही गायब हो गई। ऐसे में तेज गर्मी के साथ बिजली के तार चोरी कर अज्ञात चोरों ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। चाया निवासी विकास यादव ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अगर अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसा जाए तो आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर विराम लग सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment