न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारीसाखी गांव स्थित दुर्गा मंडप के समीप शनिवार को भाजपा शक्ति केंद्र के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रसादी पासवान व संचालन उप प्रमुख प्रीतम यादव ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने सभी बूथ अध्यक्ष व संयोजक से बात विचार कर कई निर्णय लेते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही। मौके पर ओबीसी प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार दांगी, बूथ संयोजक दोदी, साव शिव शंकर गुप्ता, प्रकाश प्रजापति, आदित्य भारती, ब्रह्मदेव यादव, दामोदर दांगी, विकास कुमार बिक्कू, संजय साहू आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
भाजपा शक्ति केंद्र के तहत कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

By newsscale
On: April 13, 2024 11:35 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 909797
Total views : 2650774