Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: उच्च न्यायालय, मानवाधिकार एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए कई अवश्यक दिशा निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उच्च न्यायालय, मानवाधिकार एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए कई अवश्यक दिशा निर्देश

 

चतरा। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय, मानवाधिकार (राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित लंबित वादों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निपटारा के लिए उपायुक्त ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वे मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई करें। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाई जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में देने की बात कही, ताकि तत्वरित तरीके से उसका हल निकाला जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment