न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। Lok Sabha चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थ और हथियार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 204 किलो अवौध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। एसपी श्री पांडेय ने उपरोक्त जानकारी समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर देते हुए बताया कि अफीम तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव में छापेमारी कर पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनो के पास से पुलिस ने 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 100 पीस प्लास्टिक, वेटिंग जैक मशीन, 25.400 किलो मटमैला कपड़ा सना मिट्टी व ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत आंकी जा रही है।
Big Breking: 10 करोड़ के 204 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
By newsscale
On: April 8, 2024 8:59 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1258738
Total views : 3121961