Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी का बोटा लदा दो ट्रैक्टर जप्त, तस्कर फरार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। वन विभाग ने लकड़ी माफिया के विरुद्ध कुंदा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग टीम को लकड़ी तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंदा उत्तरी वन क्षेत्र के अंतर्गत बुटकुईया एवं खुशियाला बॉर्डर के जंगल से वन विभाग ने दो ट्रैक्टर पर लदा साले प्रजाति के 40 पीस लकड़ी का बोटा जप्त किया है। प्रभारी वनपाल मुन्ना उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में लकड़ी तस्कर, तस्करी के उद्देश्य से जंगल से बेस कीमती लकड़ी काटकर ट्रैक्टर से ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जब टीम खुशियाला जंगल पहुंची तो तस्कर वन विभाग की टीम को देखकर भाग निकलें। प्रभारी वनपाल ने आगे बताया कि तस्कर कौन है और ट्रैक्टर किसकी है पता लगया जा रहा है। जांच पड़ताल कर आगे की कारवाई किया जाएगा। छापामारी अभियान में कुटिल बिट के प्रभारी वनपाल नितेश कुमार, वनरक्षी मुकेश कुमार, दिवाकर कुमार दास, शिवकुमार सिंह, रविशंकर आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment