Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस ने किया 45 केजी अफीम व 103 केजी डोडा बरामद, चार गिरफ्तार, बरामद अफीम व डोड की अनुमानित कीमत 2.28 करोड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/कुंदा। पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता जिले के कुंदा व लावालौंग थाना क्षेत्र में मिली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय के निर्देश पर कुंदा एवं लावालौंग थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाको में छापेमारी अभियान चलाकर अफीम और डोडा की बड़ी खेप पुलिस टीम ने बरामद की है। साथ ही तस्करी में संलिप्त चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि तसला, केन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में कुंदा थाना क्षेत्र के टिटही गांव निवासी ब्रह्मदेव गंझू, विरेंद्र गंझू, हरिद्वार गंझू एवं लावालौंग थाना क्षेत्र के पसागम गांव निवासी चंद्रदेव गंझू का नाम शामिल है। बरामद अफीम का वजन 41.500 किलोग्राम है। जबकि डोडा का वजन 103 किलो है। जिसकी अनुमानित मूल्य सवा दो करोड़ रुपये आंकी गई है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की देर शाम प्रेस वार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के टिटही व बड़गांव तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर एवं पसागम गांव के कुछ लोग मादक पदार्थाे की बिक्री करने के लिए अपने-अपने घरो में भारी मात्रा में अफीम व डोडा रखे हुए हैं। सूचना के आलोक में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केसरी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने कुंदा के ब्रह्मदेव गंझू के घर से 10.300 किलोग्राम अफीम व नौ बोरा में कुल 103 किलो डोडा, विरेंद्र गंझू के घर से 2.230 किलोग्राम गिला अफीम तथा हरिद्वार गंझू के घर से 2.080 किलोग्राम तथा लावालौंग थाना क्षेत्र के होसिर गांव निवासी रुपन गंझू के घर से 5.885 किलोग्राम अफीम तथा पसागम गांव निवासी चंद्रदेव गंझू के घर से 24.250 किलोग्राम गिला अफीम बरामद किया। एसपी ने बताया कि रुपन गंझू पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा कुंदा थाना प्रभारी नितेश कुमार, लावालौंग थाना प्रभारी रुपेश कुमार, एसडीपीओ के अंगरक्षक एवं दोनों थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment