न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। चतरा प्रेस क्लब के नवर्निवाचीत जिलाध्यक्ष सुनील कश्यप का गिद्धौर प्रखंड में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ कार्यालय में किया गाया। जिसका नेतृत्व संघ के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों व प्रतिनिधियों आदि ने प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं श्री कश्यप ने कहा की पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा करना मेरी प्राथमिकता होगी। जबकि क्षेत्र की समस्याओं को सही पटल पर उठाने का काम होगा। उन्होंने सभी से एकजुटता बनाते हुए विकास के कार्य में सहयोग करने की अपील किया। स्वागत में संघ के सचिव सह भाजपा महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा,पत्रकार लक्ष्मण दांगी, घनश्याम दास, संतोष दांगी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, राजद के रामदेव यादव, नीतीश कुमार, प्रयाग महतो, मुसाफिर महतो, लखन यादव व दशरथ दांगी आदि शामिल थे।
प्रेस क्लब के नवर्निवाचीत जिलाध्यक्ष सुनील कश्यप का गिद्धौर में हुआ भव्य स्वागत

By newsscale
On: April 2, 2024 11:26 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 789518
Total views : 2484533