बीजेपी की बैठक में पार्टी प्रत्याशी को भरी मतों से जीतने पर हुई चर्चा

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म में भाजपा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष देवकुमार सिंह व संचालन प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चतरा लोकसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार कालीचरण सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं को बताने की जरूरत है। फिर से तीसरी बार मोदी सरकार के नारे को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। मौके पर जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, प्रीतम राय, राजेंद्र राम, सुनील सिंह, बसंत नारायण सिंह, सीताराम दांगी, रामकुमार सिंह, सुरेश शर्मा, कैलाश सिंह, गोपाल सिंह, संतोष साव, रंजय भारती, श्याम सिंह, रामाधार राम, काजल देवी, कुसुम देवी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *