Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीतो लेडीज विंग के द्वारा अहिंसा दौड़ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

500 से भी अधिक महिलाएं, पुरूष एवं बच्चे हुए शामिल।

ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना समाज के प्रति काफी सराहनीय है :– मनीष जायसवाल।

नारी शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा :– हर्ष अजमेरा।

हजारीबाग:-हजारीबाग जीतो लेडीज विंग के द्वारा झील परिसर के ओपन थिएटर के सभागार में शांति एवं अहिंसा का संदेश देने के लिए एक भव्य अहिंसा दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सह भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा,मुन्ना सिंह,भैया अभिमन्यु प्रसाद,बटेश्वर मेहता,छवि गोप, धीरेंद्र सेठी, पवन अजमेरा,अरुण जैन,कपिल जैन सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। सभी अतिथियों ने फ्लैग होस्टिंग कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम 500 से भी अधिक महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। सभी को संस्था के द्वारा टी शर्ट, टोपी भेंट किया गया। आयोजन छ भाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

झील परिसर में आने वाले सभी लोगों ने इस कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया आयोजक मंडली को इस सरहनीय कार्य के लिए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान 3 किलोमीटर आयु 15 से 49 वर्ष में प्रथम पुरस्कार प्रदीप कुमार, द्वितीय पुरस्कार डब्लू कुमार और तृतीय पुरस्कार शिवम कुमार को प्राप्त हुआ।

वहीं महिला 3 किलोमीटर 15 से 49 वर्ष में प्रथम पुरस्कार सोनाली कुमारी, द्वितीय पुरस्कार अनुप्रिया कुमारी और तृतीय पुरस्कार रानी कुमारी को प्राप्त हुआ।

50 वर्ष से अधिक आयु में पुरुष वर्ग में श्यामा दास को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार सुभ्रांगशु साहू वहीं तीसरा पुरस्कार सतीश चंद्र प्रसाद को प्राप्त हुआ।

महिला वर्ग में 50 वर्ष से अधिक आयु में ब्यूटी बारीक प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार रेणु देवी और तृतीय पुरस्कार मीनाक्षी लुहारिया को प्राप्त हुआ।

5 किलोमीटर में पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार टिंकू कुमार द्वितीय पुरस्कार मोतीलाल महतो तृतीय पुरस्कार कामेश्वर कुमार को प्राप्त हुआ।

महिला वर्ग में 3 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार डोली कुमारी द्वितीय पुरस्कार अनु कुमारी अतृत्य पुरस्कार रजनी कुमारी यादव को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में हजारीबाग जीतो विंग की समस्त सदस्यों और पदाधिकारियों का सहयोग रहा। मौके पर उन्होंने कहा कि शहर वासियों के सहयोग से कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ, हम सभी का आभार प्रकट करते हैं।

मौके पर सदर विधायक सह हजारीबाग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की ऐसा कार्यक्रम आयोजित करना समाज के प्रति काफी सराहनीय है,संस्था को बहुत-बहुत साधुवाद। इस बेहतरीन सामाजिक संदेश के सार्थक पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी।

मौके पर युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने कहा की नारी शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग दिया। ऐसा कार्यक्रम हमेशा आयोजित होना होते रहना चाहिए। सफल कार्यक्रम के लिए संस्था को बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

कार्यक्रम को विशेष रूप से सुनील अग्रवाल,यश सिंह,गौरव यादव,सुनील गुप्ता, सफल बनाने में अमर जैन,पुष्पा अजमेरा,सुशीला सेठी,सिद्धार्थ अजमेरा,अभय जैन, पुष्पा अजमेरा,आशा बड़जायता,प्रेम लुहारिया,निर्मला लुहारिया, सहित कई लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से सहयोग रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment