Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मुन्ना भाई के डर से सहमे पदाधिकारी, सील क्लिनिक को लीपा पोती कर फिर से खोला

On: March 30, 2024 7:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददता
चतरा। अवैध रूप से क्लिनिक संचालन एवं बिना किसी प्रशिक्षण के प्रसव व सर्जरी करने के आरोप में शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित सील किए गए मुन्नाभाई के क्लिनिक को 24 घंटे के अंदर खोल दिया गया। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक करमाली से पूछे जाने पर उन्होंने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं लिपापोती करते हुए उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी के आदेश पर सील को खोला गया है। इधर अंचल अधिकारी सुमित कुमार झा से पूछे जाने पर उनका जवाब भी संदेहास्पद रहा। अंचलाधिकारी के शब्दों में मुन्ना भाई का जबरदस्त डर भी दिखा। उन्होंने कहा कि सील के बाद जब पुनः क्लीनिक की जांच की गई तो मुन्ना के क्लीनिक में कुछ भी समान नहीं पाया गया। मुन्ना उल्टा हम लोगों पर मामला दर्ज न कर दे जिसके कारण हम लोगों ने क्लीनिक का सील खोल दिया है। हालांकि बातचीत के दौरान शुरुआती दौर में अंचलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुन्ना विभाग के साथ भी गेम खेल रहा है। रातों-रात सारे सामग्रियों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुन्ना के अवैध कारनामों के बारे में मुझे भी पता चला है, साथ ही मैं गहनता से जांच भी कर रहा हूं। शीघ्र ही मुन्ना को नोटिस किया जाएगा क्योंकि उसके पास क्लिनिक संचालन करने एवं इलाज करने के लिए कोई भी कागजात या लाइसेंस नहीं है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी मुन्नाभाई नवजात बच्चों को बेचने और नकली खून चढ़ाने के आरोप में जेल जा चुका है और उसका क्लिनिक भी सील हो चुका है। इसके बावजूद भी पुनः खुले आम धड़ल्ले से मुन्ना द्वारा क्लीनिक का संचालन किया जाना कहीं ना कहीं विभाग के ऊपर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment