मामूली विवाद में महिला की पिट-पिट कर हत्या, दोनों पक्षो से 17लोगो पर प्राथमिकी दर्ज,प्रथम पक्ष से दो अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल

0
219

न्यूज स्केल संवाददात
कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककनातू गाँव में मामूली विवाद में 43 वर्षीय विवाहिता अंजू देवी (पति सरजू चौधरी) की पिट-पिट कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है की आपसी घरेलू विवाद को लेकर दोनों पक्षो के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इतना बढ़ गया की प्रथम पक्ष के लोगो ने द्वितीय पक्ष की महिला को बुरी तरह से पिटाई कर दी। वही महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में दोनों पक्षों से आवेदन दिया गया है, प्रथम पक्ष से कुल 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं द्वितीय पक्ष से भी चार लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। जबकि पुलिस ने प्रथम पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।