Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जीपीएल प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, उदघाटन मैच में टाइगर इलेवन ने सुपरकिंग को हराया 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौऱ प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर खेल मैदन में हुआ। गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया। उदघाटन मैच सुपर किंग नयाखाप व टाइगर इलेवन की टीम के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में टाइगर इलेवन की टीम विजयी रही। उसने अंतिम ओवर में चार विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। टॉस हारने के बाद सुपरकिंग ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 12 ओवर में 85 रन बनाये। अपनी टीम के लिये दीपक ने 10 गेंद में 22 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। टाइगर इलेवन की तरफ से सुमित ने 24 रन के साथ दो विकेट हासिल किये। इस प्रदर्शन के लिये उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। अंपायर की भूमिका में आकिद खान व सचिन कुमार थे। स्कोरर की भूमिका जितेंद्र कुमार भोगता ने निभाई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, पंचायत सचिव प्रियंका प्रिया, 20 सूत्री प्रखंड़ अध्यक्ष बिनोद पासवान, रामदेव यादव, कमिटी के अध्यक्ष प्रेम राणा, सचिव निरंजन दांगी, मुकेश कुमार, विकास कुमार, अखिलेश कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में पत्थलगड़ा के बीएसओ तेजनारायण पंडित हिरासत में

Leave a Comment