न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर नगर के समीप बाइक के चपेट में आने से ऊपर टोला निवासी वृद्ध शिवलाल दांगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वृद्ध को ग्रामीणों की तत्परता से स्थानीय क्लीनिक में इलाज करा कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि वृद्ध के माथे व पैर में गंभीर चोट लगी है। वृद्ध व्यक्ति मैन चौक घूमने के लिए जा रहे थे। वही बाइक चालक खलारी गांव के बुधनाथ मुंडा का पुत्र एनएम नाग ब्लॉक मोड़ से मैन चौक जा रहा था। इसी बीच अंबेडकर नगर के समीप पैदल जा रहे वृद्ध को चपेट में ले लिया। जिससे वृद्ध के साथ-साथ बाइक चालक भी घायल हो गया।
मोटरसाइकिल के चपेट में आया वृद्ध, गंभीर

By newsscale
On: March 14, 2024 11:09 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 786009
Total views : 2479807