Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Giddhaur/Chatra: संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, पति व अन्य पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, पति व अन्य पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के तिलैया गांव स्थित कुआं से एक विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में बीते देर रात बरामद किया गया। विवाहिता की पहचान इंदिरा गांव निवासी सोनू कुमार यादव की पत्नी रूपा कुमारी 23 वर्ष के रुप में की गई। इधर मृतका के पिता नागेश्वर यादव ने ससुराल वालों पर दहेज में सोना का चौन व बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिए जाने पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से कुआं में फेंक देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मेरी पुत्री गर्भवती भी थी। इस बाबत मृतिका के पिता बारीसाखी निवासी नागेश्वर यादव ने दहेज प्रताड़ना के साथ हत्या की प्राथमिकी मृतका के पति सोनू कुमार यादव, धनेश्वरी देवी, खुशबू देवी, नागेश्वर यादव, सुबीना देवी व सकलदेव यादव के विरुद्ध किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात सभी नामजद अभियुक्त फरार हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि दोषी किसी भी स्थिति में बक्से नहीं जाएंगे। शव का अंत्य परीक्षण कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment