Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हाईवा संघ ने निवर्तमान थाना प्रभारी को दी भावपूर्ण विदाई व नए का किया स्वागत

On: March 3, 2024 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। रविवार को हाईवा संघ ने सिमरिया थाना परिसर में स्थानांतरित निवर्तमान थाना प्रभारी विवेक कुमार समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई देने के साथ नए थाना प्रभारी चंदन कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने किया। इस दौरान श्री कुमार के 20 महीने के कार्यकाल की सराहना की। पूर्व जिप सदस्य सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह एवं संघ के सदस्यों ने निवर्तमान प्रभारी श्री कुमार एवं वर्तमान थाना प्रभारी चंदन कुमार को बूके व शॉल देकर अभिनंदन करते हुए कहा कि कई लोग दिलों में छाप छोड़ जाते हैं उन्हीं में से एक श्री कुमार हैं। वहीं श्री कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सिमरिया की जनता की असीम प्यार को मैं कभी भूल नहीं सकता। वहीं नए थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि जनता की सेवा के लिए 24 घंटे मोबाइल ऑन रहेगा। आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि श्री कुमार का स्थानांतरण दूसरे जिले में हुआ है। मौके पर हाईवा संघ के संजय सिंह, रुपू कुमार सिंह, अजय पांडेय, महेंद्र केसरी, उपन कुमार, पप्पू कुमार सिंह, सुमन कुमार, पंकज कुमार सिंह सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवाओं का होली मिलन: अध्यक्ष सिकेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में सौहार्द और विकास का संकल्प

पत्रकारों का रंगोत्सव: अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में भव्य होली मिलन, एकता का दिया संदेश

6 मार्च से दो दिवसीय साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव, ‘गाड़ी लोहरदगा मेल’ समेत कई आकर्षण

पति ने दूसरी शादी की… और खुद ही पहली पत्नी को भेज दी तस्वीरें! आखिर क्यों?

एक फिसला… उसे बचाने कूदे बाकी… और देखते ही देखते छह जिंदगियां नदी में समा गईं!

घर से उठता धुआं… दरवाजा बाहर से बंद… अंदर जली लाश! आखिर क्या था पति-पत्नी के विवाद का सच?

मरने से 24 घंटे पहले पोस्ट किया वीडियो… और फिर हो गई हत्या! आखिर क्या था उस रील में?

तनिष्क ऑटोमोटिव बजाज में होली का महा-संग्राम! तनिष्क परिवार ने डीजे पर मचाया धमाल

युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए”

शादी से पहले मौत! संदिग्ध स्थिति में जंगल से युवक-युवती के शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

छोटानागपुर बाक्साईड एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बनाए गए निशीथ जायसवाल

सौर ऊर्जा से जगमग हुआ मुक्तिधाम, हिंडाल्को की बड़ी पहल

Leave a Comment