Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Simariya/Chatra: होली में शांति व्यवस्था को लेकर सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

होली में शांति व्यवस्था को लेकर सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

चतरा/सिमरियाः उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में होली व शब ए बारात में शांअित व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें मुख्य रुप से होली एवं शब ए बारात पर्व में सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने हेतु पूरे सिमरिया के लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक भावना को भड़काने वाले से भी निपटने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च सिमरिया, सबानो, बगरा, हर्षनाथपुर समेत अन्य जगहों पर किया गया। आम जन से अपील की गई की सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह पर ध्यान नहीं दें, अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक भावना को भड़काने या कोई अन्य आपत्ति जनक पोस्ट की जा रही है तो उसकी सूचना अविलंब जिला प्रशासन को दें। फ्लैग मार्च में अंचल अधिकारी सिमरिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोयला ढुलाई से जनहानि पर भड़के लोग, ठोस मुआवजा नीति की उठी मांग; NTPC हादसे के बाद मिला 50 लाख

लर्निंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर निर्धारित, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा शिविर

खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नदिया हिन्दू में जागरूकता कार्यक्रम, 150 छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचे उपायुक्त, कराया गृह प्रवेश

एसआईआर-2026 : उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो मैपिंग एवं डिस्क्रेपेंसी मामलों की सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का किया सुपर चेकिंग

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 108 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण, उपायुक्त ने लाभुकों को सौंपे प्रमाण पत्र

Leave a Comment