मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण की हुई जिला स्तरीय सुनवाई, उपायुक्त, डीडीसी, लोकपाल व जिप उपाध्यक्ष हुए शामिल, योजना धरातल पर नहीं होने व प्राक्कलन से अधिक निकासी के मामले में संबंधित से राशि वसूली का दिया गया निर्देश

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला खनिज निधि एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण की जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उपायुक्त व अन्य ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रखंडवार मामलों को सामाजिक अंकेक्षण के जिला समन्वयक नवीन कुमार गौतम के द्वारा एक-एक कर सभी मामलों को जूरी के समक्ष रखा गया। जिसमें अनुशासनात्मक दंडात्मक एवं योजना धरातल पर नहीं होने के मामले में व प्राक्कलन से अधिक निकासी के मामले में संबंधित से राशि की वसूली करने का निर्देश दिया गया। कार्य करने के दौरान जिन मजदूरों की मृत्यु हुई है। उनके परिजन को मुआवजा देने का निर्देश दिया गया। मुख्य रूप से जूरी के रूप में उपायुक्त, जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी, सोशल ऑडिट यूनिट झारखंड से मनोनीत सदस्य, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, लोकपाल संध्या प्रधान, डीआरडीए डायरेक्टर, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर व सभी प्रखंड के कर्मी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *