WhatsApp Group Join Now
न्यूज स्केल संवाददाता, निशांत तिवारी
हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत अंतर्गत देवी मंडप और मध्य विद्यालय पाण्डेयपुरा में लगे नल के समीप महीनों से पनसोखा के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। साथ ही गड्ढे के पास निर्माण सम्बन्धित सामग्री रख के छोड़ दिया गया है और इसका कार्य पूर्ण नही होने वाला है। क्योंकि इस मामले में जब सम्बन्धित संवेदक कालिंदी से जब दूरभाष पर बात की गयी की इस कार्य को करने की जिम्मेदारी मैने ही ली है, पर ये कार्य अब पूर्ण नही हो सकता है। क्योंकि टेंडर की राशि ख़त्म हो गयी है। विचारणीय बात तो ये है की अगर इस कार्य के लिए जब राशि ही नही थी तो बिना मतलब इस गड्ढे को खोदा क्यो गया और गड्ढे को खोदने के लिए राशि कहा से आयी। इसकी जांच बहुत जरूरी है। क्योंकि विभाग ऐसे लोगों को टेंडर ही क्यों देती है। जिनके अंदर कार्य पुरी करने की क्षमता ही नही होती। ऐसे अपूर्ण कार्यो को सम्बन्धित विभाग से अपनी निगरानी में पूर्ण कराने की मांग क्षेत्र के लोगों ने की है।


















Total Users : 1119390
Total views : 2937951