न्यूज स्केल संवाददाता, अमित कुमार सिंह
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड अंतर्गत गिरिवरधारी लाल उच्च विद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर निःशुल्क नामांकन सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान झारखंड अधीविध परिषद रांची से मान्यता प्राप्त गिरिवरधारी लाल उच्च विद्यालय इटखोरी शिक्षण संस्थान जो सतत उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान कर रहा है, इसमें एक सप्ताह तक विद्यार्थियों का नामांकन निःशुल्क किया जाय जायेगा। ज्ञात हो कि प्रधानाचार्य अमित सिन्हा के द्वारा गणतंत्र दिवस पर इसकी घोषणा की गई थी। जिसका अनुपालन प्रारंभ कर दिया गया है। विद्यालय प्रबन्धक मनीष सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रवृति से सम्बंधित किया गया घोषणा पूरा हुवा है। इस क्रम मे सत्र 2023-24 मे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मुहैया कराया गया है। इसी क्रम में 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 1500, 6 से 8 के विद्यार्थियों को 2500 व 9-10 के विद्यार्थियों को 5000 रुपए छात्रवृति राशि उपलब्ध कराया गया है। ज्ञात हो कि विद्यालय तेरह वर्षाे से इटखोरी प्रखंड में उच्च शिक्षा का अलख जगा रहा है।
गिरिवरधारी लाल उच्च विद्यालय में निःशुल्क नामांकन सप्ताह प्रारंभ

By newsscale
On: February 13, 2024 11:53 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076944
Total views : 2878959