Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: नशा के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस ने चतरा में की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नशा के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस ने चतरा में की बड़ी कार्रवाई, 4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

 

चतरा: पुलिस ने प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की खेप के साथ 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर स्थित रामटुंडा टोंगरी के समीप स्थित मैदान से सभी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 7.65 एमएम गोली का खोखा, 2.15 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त दो बजाज पल्सर बाइक समेत विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस को गिरफ्तार सभी तस्करों के द्वारा तस्करी के दौरान आपसी रंजिश व लूटपाट तथा खूनी संघर्ष की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।  गिरफ्तार युवकों में राहुल कुमार उम्र 20 वर्ष पिता शिवचरण साव, पकरिया, बादल कुमार उम्र 19 वर्ष पिता मनोहर पासवान, न्यू पेट्रोल पंप बस स्टैंड, चंदन कुमार उम्र 19 वर्ष करीब, पिता काशी दांगी पाण्डेय टोला, थाना गिद्धौर और मो. अकरम उम्र 19 वर्ष पिता मो. जब्बार विण्ड मुहल्ला शाहादत चौक, थाना सदर सभी जिला चतरा के हैं। छापामारी दल में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश सेठ, सिकन्दर सिंकु सदर थाना व सशस्त्र बल शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment