Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक तैयारियों का लिया जायजा

On: February 9, 2024 10:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने कहा मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होंगे बतौर मुख्य अतिथि, तीन दिवसीय महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकार बांधेगे समा

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी। राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन इटखोरी पहुंचे। उन्होने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों को महोत्सव को सफल बनाने हेतु दिये गए निर्देश के कार्य प्रगति की जानकारी लिया। साथ ही मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य सभी स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी 2024 को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। आगे उन्होने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाय। राज्य स्तरीय महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

तीन दिवसीय महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकार बंधेंगे समा

19 फरवरी 2024 को विपिन मिश्रा एवं ग्रुप, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय इटखोरी, मुकुन्द नायक एवं ग्रुप, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप, मैथिली ठाकुर एवं ग्रुप, रोहित आरके एवं ग्रुप, 20 फरवरी को सुशील महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप, शालीनी दुबे एवं ग्रुप, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह, रजत आनन्द एवं ग्रुप, किस्सु राहुल एवं ग्रुप, बिनोद राठौर एवं ग्रुप तथा 21 फरवरी को बीएसएफ हजारीबाग, मृणालिनी अखौरी, प्रकाश कुमार एवं ग्रुप, सिमरन साह एवं ग्रुप, पुजा चटर्जी एवं ग्रुप, शब्बीर कुमार एवं ग्रुप समा बांधेंगे। इन कलाकारों के अलावे और जाने माने कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

Leave a Comment