होली और शब-ए-बारात को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, उपायुक्त ने कहा भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण मनाएं त्योहार, एसपी ने कहा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट करने वालो के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई
चतरा। गुरुवार को समाहरणालय स्तिथ सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी एवं शांति समिति सदस्य के रूप में नामीत जिले के गणमान्य नागरिकों से कई प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने होली और शब-ए-बारात के मौके पर समुदाय की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। सदस्यों ने इस दौरान सुझाव दिए और अपने अनुभव साझा किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया का लगातार मॉनिटरिंग की जा रहा है। सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले उपद्रवियों एवं असमाजिक तत्वों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। डीजे पर आपत्तिजनक गाने विवादों को उत्पन्न करते है अंतः इनपर कड़ी नजर रखी जाएगी। वहीं उपायुक्त श्री इमरान ने कहा कि अफवाहों से बचें और खासकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट से सावधान रहें और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो की सूचना अविलंब प्रशासन को दें। असमाजिक तत्वों और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के इस बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में पूर्व में मनाए गए त्योहारों की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन करने एवं भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की बात कही। अंत में जिला प्रशासन ने समुदाय के सभी लोगों को होली और शबे बारात के जश्न को भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की।




















Total Users : 854398
Total views : 2572721