Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखण्ड/वनांचल अलग राज्य व जेपी आंदोलन के आंदोलनकारियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड अलग राज्य के 198 व जेपी आंदोलन के 10 आंदोलनकारियों को सम्मानस्वरूप मिला प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो

न्यूज स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

झारखण्ड/वनांचल अलग राज्य के गठन के आंदोलनकारियों व जयप्रकाश आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारियो को उपायुक्त नैंसी सहाय ने सम्मानित किया।
01 फरवरी को नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त ने झारखंड राज्य के 198 एवं जेपी आंदोलन के 10 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को धन्यवाद देते हुए इनके योगदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य की परिकल्पना को साकार करने में आप सबों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कोई भी आंदोलन एक दिन में बड़ा नहीं होता इसके पीछे कई वर्षों का त्याग व बलिदान निहित होता है। हमें गर्व है की आपसबो को सम्मानित करने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम में उपायुक्त के आलावा अपर समाहर्ता संतोष सिंह, एनडीसी डेविड बलिहार, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय व अन्य मौजूद रहे l।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment