न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगड़ा(चतरा)। बुधवार को पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर प्रसाद को विदाई दी गई। मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पूर्व प्रमुख धनुषधारी राम दांगी, मुखिया कंचन देवी, विद्यालय अध्यक्ष रामचन्द्र दांगी, एचएम मीना कुमारी, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष तीर्थनाथ दांगी आदि ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री प्रसाद को बुके व शॉल भेंट कर भावर्पूण विदाई दी। वहीं अन्य शिक्षकों ने भी बारी-बारी से उन्हें अंगवस्त्र व अन्य उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों ने श्री प्रसाद के कुशल व्यवहार व कार्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। ज्ञात हो की श्री प्रसाद इस विद्यालय में 18 वर्षों तक इस अपना योगदान दिया और 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत हो गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया। मौके पर उप मुखिया पार्वती कुमारी, शिक्षक गोविंद कुशवाहा, हरी नारायण मिश्रा, उदय नाथ पाठक बोधन कुमार, सेवालि दांगी, श्वेता कुजूर, कुसुम कुमारी, किरण कुमारी, सुब्रत पात्रा, सेवानिवृत शिक्षक अजीत सिंह, मनोज प्रसाद, पारस पासवान, संजीव कुमार सिंह, सोमनाथ महतो, मदन प्रसाद ठाकुर, रघुवीर दांगी के साथ शिक्षक व छात्र-छात्राएं आदि शामिल थे।
सेवानिवृत हुवे शिक्षक युगेश्वर प्रसाद, दी गई भावपूर्ण विदाई

By newsscale
On: February 1, 2024 12:17 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1038571
Total views : 2825243