Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिमरिया डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 छात्रों ने दिया रक्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/सिमरिया। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया। इसके पश्चात एक-एक कर 25 छात्रों के साथ शिक्षक और शिक्षकेत्तेर कर्मचारियों ने रक्तदान किया। वहीं शिविर को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने कहा कि चतरा रेड क्रॉस के द्वारा प्रत्येक माह करीब 70 थेलीसिमिया मरीजों को निःशुल्क रक्त दिया जाता है। इसके अलावा 30-35 वैसे लोगों को भी रक्त मुहैया कराया जाता है। जिसमें दुर्घटना के शिकार या प्रसव पीड़ित महिला सहित अन्य जरूरतमंद शामिल हैं। उन्होंने अन्य युवाओं को भी रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान करने से दूसरों की न सिर्फ जान बचती है बल्कि हमें भी कई प्रकार के बीमारियों से निजात मिलती है। कैंप के सफल आयोजन में रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, लैब टेक्नीशियन सुमन कुमारी, विजय कुमार, जीएनएम सुप्रिया कुमारी, मधुलता कुमारी, एमपीडब्ल्यू रत्नेश कुमार सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मगध-आम्रपाली टेरर फंडिंग मामले में 12 दोषियों को सजा

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला के पांच कुश्ती खिलाड़ियों का गर्म जोशी के साथ हरिद्वार के लिए प्रस्थान – जो मेडलिस्ट होंगे उन्हें भारतीय टीम में शामिल कर तुर्की भेजा जाएगा*

सावन की रंगीन छटा: शिव आराधना के साथ मातृशक्ति ने मनाया सावन उत्सव, संस्कृति और संस्कारों का दिखा संगम

ठाकुराइन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, महिलाओं के लिए बनेगा चेंजिंग रूम व ओपन जिम

अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

Leave a Comment