Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*अबकी बार 400 पार के लिए झारखंड राज्य के 40 हजार गांवों में प्रवास कार्यक्रम एवं हर विधानसभा क्षेत्र से 2 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन से प्रभू राम जी का दर्शन की सुविधा देगी भाजपा सरकार*

On: January 28, 2024 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

* झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अच्छा काम किया था पर परिणाम विधानसभा चुनाव में अच्छा नहीं था – अनुप चंद अधिकारी जिलाध्यक्ष भाजपा*

* लोकसभा चुनाव 2024 आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल मुकाबले की तरह होगी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं को लेकर गांव गांव में लोगों को जागरूक करने की जरूरत। – गंगोत्री कुजूर प्रदेश उपाध्यक्ष

झारखण्ड/गुमला -अबकी बार 400 पार लक्ष्य को लेकर भाजपा पूरे राज्य में करीब 40 हजार गांवों में प्रवास कार्यक्रम तय की है, गांव चलो अभियान के तहत सभी मंडलों में संयोजक,2 सह संयोजक 24 घंटे क्षेत्र में प्रवास कर संगठन को मजबूत करेंगे,बुथ कमिटी, शक्तिकेन्द्रों को सशक्त बनायेंगे,अयोध्या दर्शन कार्यक्रम के तहत हर एक विधानसभा से 2000 कार्यकर्ता आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का दर्शन करेंगे।
नारी शक्तिवन्दन कार्यक्रम के तहत एनजीओ , महिला संगठनों, सामाजिक संगठनों को जोड़कर नारी शक्ति को मजबूत करेंगे।यह सभी कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु भाजपा गुमला जिला का गांव चलो अभियान का कार्यशाला जिला अध्यक्ष अनुप चंद्र अधिकारी की अध्यक्षता में लोहरदगा रोड स्थित साहु कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महिला प्रदेश प्रतिनिधि पिंकी खोया,अभियान के जिला संयोजक भिखारी भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा,जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा उपस्थित थे।
सामुहिक वंदे मातरम गान के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यालय को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा आने वाला दिन भाजपा का ही रहेगा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के निर्देशानुसार सब हाथ में काम देना है। सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित कर कमेटी को दुरुस्त करना है,नव मतदाताओं से,भाजपा के विचार परिवार के लोगों से, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी से,शहीद परिवार के परिजनों से, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति समाज,सब लोगों से संपर्क कर भाजपा को समर्थन करवाना है।4 फरवरी से 10 फरवरी तक शक्ति केंद्र में संयोजक सह दो सहसंयोजक के प्रवास कार्यक्रम में बूथ कमेटी को सक्रिय करते हुए पार्टी द्वारा घोषित कार्यक्रम को सफल बनाना है।इसके लिए सभी कार्यकर्ता ईमानदारी पूर्वक कार्य करें।वही गांव चलो अभियान के गुमला जिला संयोजक भिखारी भगत ने कहा 2024 लोकसभा का चुनाव चुनावी मोड में आ गया है।पार्टी द्वारा निर्देशित सभी कार्यक्रमों में गुमला जिला हमेशा अव्वल रहा है। पूर्व में पार्टी द्वारा निर्देशित महाजनसंपर्क अभियान तीखी धूप में भी कार्यकर्ता जिले में सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं, गांव चलो अभियान कार्यक्रम भी जिले में सुगमता पूर्वक सम्पन्न होगा।भाजपा का सुशासन और आम लोगों का समर्थन से फिर से हम 2024 में केंद्र में सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने किया,धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपन साहु ने किया। इस मौके पर गुमला जिला भाजपा कमेटी के पार्टी संगठन एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment