Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला सह फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हुए शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला सह फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन, जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हुए शामिल
 
चतरा। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में किसान मेला सह फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी एवं उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने संयुक्त रुप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया एवं उनसे अनुशंसित उर्वरक का प्रयोग करने हेतु अनुरोध किया। प्रदर्शनी में जिला के विभिन्न प्रखंडों में क्रियान्वित जैविक कोरीडोर योजना एवं परम्परागत कृषि विकास योजना (नमामि गंगे) के किसानों द्वारा जैविक विधि से उत्पादित अपने फल-फूल एवं सब्जी का प्रदर्शन किया गया। जिसका अवलोकन अतिथियों के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसानों के द्वारा उत्पादित किये जा रहे मशरूम एवं स्ट्रॉबेरी को भी प्रदर्शित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी किसानों को मशरूम की खेती एवं जैविक विधि से फसल उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। साथ हीं किसानों के बीच कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि एक किसान वह व्यक्ति होता है जो बहुत मेहनत करने के बाद भी अपनी आमदनी के साथ-साथ अपने परिवार का भी पोषण करता है। भारतीय किसानों ने राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में विशाल योगदान देने के बावजूद दशकों से उपेक्षित हैं। मौके पर जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, प्रतिम कुमार, हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी, डीएओ अशोक सम्राट, गिद्धौर प्रमुख अनीता यादव, पत्थलगड़ा प्रमुख मनीषा कुमारी, चतरा प्रमुख धनवा देवी, सिमरिया प्रमुख रोहन साव, देवरिया मुखिया गुड्डू दुबे समेत अनेकों किसान मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment