Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व विधायक व मुखिया ने करमा में घर-घर जाकर सौपा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ का अक्षत व आमंत्रण पत्र

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

करमा में घर घर पहुँचा पुजित अक्षत व निमंत्रण पत्रक, पूर्व विधायक

प्रभु श्रीराम के जयकारे से गुँजा करमा, पूर्व विधायक व मुखिया ने किया पुजित अक्षत व निमंत्रण पत्रक का वितरण

हर्षोल्ल्लास का माहौल, श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में उत्साह : मनोज यादव

चौपारण (हजारीबाग) : प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अक्षत वितरण सह निमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, मुखिया देवंती देवी, प्रतिनिधि राजदेव यादव बजरंग दल व विहिप के सैकड़ो रामभक्तों ने घर घर पहुँच कर लोगों को पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र सौंपा. इस दौरान लोगों में उत्साह का माहौल था। शोभायात्रा में सैकड़ो महिला व पुरुष हाथों में बजरंगबली व श्रीराम का झंडा लेकर करमा दर्जीचक होते हुए पूरा गाँव का भ्रमण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रभु श्री राम के आगमन को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है. कहा कि 22 जनवरी को पंचायतवासी अपने-अपने घरों में दीप जलाएं और खुशियाँ मनाएं। कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हमें कई वर्षों के बाद हिंदुओं के आराध्य भगवान राम को अपने घर में विराजमान करने का सौभाग्य दिया है। मुखिया ने कहा पूरा देश प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। करमा मंदिर से निकलने से पहले पूर्व विधायक ने हाथ में पूजित कलश लेकर यात्रा की शुरुआत की. पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र पाकर करमावासियों ने 22 जनवरी को दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का वादा किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया देवंती देवी, प्रतिनिधि राजदेव यादव, एकल विद्यालय अभियान प्रखण्ड प्रमुख रामसेवक राणा, समिति सदस्य बिनय चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया प्रमिला देवी, गौतम साव, रामू तुरी, सोनू चंद्रवंशी, कृष्णा रविदास, मिथलेश ठाकुर, अवध चंद्रवंशी, दुर्गा वाहिनी से बॉबी देवी, शारदा देवी, विजय भुइयाँ, श्यामलाल राम, सुरेन्द्र चनद्रवंशी, नागेश्वर तुरी, सुभाष ठाकुर, परवीन, प्रदीप, बेचन, मनोज सहित सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment