Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हज़ारीबाग डेली मार्केट/सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

हजारीबाग के डेली मार्केट में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। शहर के मेन रोड स्थित डेली मार्केट में 20 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। इनमें कपड़ा, जूता और दूसरी चीजों की दुकान शामिल हैं। खबर मिलते ही व्यवसाईयों ने हजारीबाग के दमकल विभाग को सूचना दी। तीन दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय व्यवसाई के अनुसार बताया गया कि सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए डेली मार्केट के गली में घुसे तो आग की लपटे उठता देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल के लिए कॉल किया। बताया जाता है कि आग एक दुकान से लगते हुए पास के एक दर्जन से अधिक दुकानों को अपने चपेट में ले चुकी है। जिन दुकानों में आग लगी है उन दुकानों में जूता, चप्पल , किराना,पूजा स्टोर आदि की दुकान थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment