Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग यूथ विंग ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को नए दायित्व मिलने पर दिया बधाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राम मंदिर की प्रारूप एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया।

22 को अपना पूरा हजारीबाग भक्ति मय होने वाला है :– मनीष जायसवाल।

22 तारीख को गौशाला परिसर में गौशाला कर्मियों के संग भव्य दीप उत्सव मनाया जाएगा :– चंद्र प्रकाश जैन।

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग

सदर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मनीष जायसवाल को बुधवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कोषाध्यक्ष का नए दायित्व सोपा गया है इसके बाद विभिन्न माध्यमों से उनके समर्थक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देना प्रारंभ कर दिया।

इसी बीच गुरुवार को शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने मनीष जायसवाल के आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का प्रारूप भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दिया।

इस बीच सदर विधायक मनीष जायसवाल से आगामी 22 तारीख प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया उन्होंने बताया कि अपना पूरा हजारीबाग भक्ति मय होने वाला है हर लोगों को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी अवश्य बनना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा की 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ पुन: कमल खिलाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन सदर विधायक मनीष जायसवाल को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग की पूरी टीम 2024 में अपने-अपने माध्यम से कार्य कर पुन: कमल खिलाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगी। साथ ही श्री जैन ने कहा कि 22 तारीख को गौशाला परिसर में गौशाला कर्मियों के संग भव्य दीप उत्सव मनाया जाएगा।

मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, जय प्रकाश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, विकाश तिवारी, डॉक्टर वी वेंकटेश एवं मो. ताजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment