Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

 हजारीबाग जिले के उत्पादित कोयलो की चतरा की सार्वजनिक सड़को से  हो रही ढुलाई, अधिकारी बने है मूकदर्शक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 हजारीबाग जिले के उत्पादित कोयलो की चतरा की सार्वजनिक सड़को से  हो रही ढुलाई, अधिकारी बने है मूकदर्शक

उपायुक्त अबु इमरान ने कहा आम लोगो के हित में लिया जाएगा निर्णय

टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड की सार्वजनिक व लाइफलाइन सड़क  कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क बन गया है, उक्त सड़क से दिन रात एनटीपीसी के चट्टीबारियातू एवं सीसीएल के मगध आम्रपाली, पिपरवार कोल परियोजना से कोयला ढुलाई की जा रही है। जिससे अमलोगो को धूल कण व कोयले के उड़ते पाउडर से चलना मुश्किल हो गया है।कोयला लदे  हाईवा वाहनों की परिचालन से सड़के रक्तरंजित होती रही है।बावजूद जिले के संबंधित अधिकारियों की आंख नहीं खुलती है। पिछले कई महीने से हजारीबाग जिले की चट्टीबारियातू कोल माइंस से उत्पादित कोयला टंडवा की सड़को से ढुलाई  हो रही है ।चट्टीबारीयातु माइंस  से उत्पादित कोयला टंडवा सिमरिया भाया चतरा होते हुए कटकमसाड़ी रेलवे साइडिंग,आम्रपाली से सीएचपी पिपरवार एवं एनटीपीसी प्लांट पहुचाई जा रही है।इस कार्य में पीएनबी, एके लोजेस्टिक, जय अम्बे, आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी समेत अन्य शामिल है। इन ट्रांसपोर्ट कंपनियों  की ट्रांसपोर्टिंग किए जाने से  जिले की हर पब्लिक सड़क  दुर्घटना जोन बन गया है। प्रतिदिन कोयला वाहनो से दुर्घटनाएं घट रही और सड़के लाल हो रही है। पब्लिक सड़क पर कोयला वाहनों का परिचालन से हजारों लोग दुर्घटनाओं का शिकार हुए है।सैकड़ों महिलाएं असमय विधवा तो बच्चे अनाथ हुए है।सैकड़ों वृद्ध मां बाप बेटे का गम नही भुला पा रहे है। जहा चतरा की सड़को पर मगध आम्रपाली,पिपरवार , पूर्णाडीह कोल परियोजनाओं का बोझ सहन नही कर पा रहा है।इसके बावजूद हजारीबाग जिले की चट्टी बरियातू कोल माइंस से  उत्पादित कोयला का निर्बाध ढुलाई हो रहा है।  कोयले की ढुलाई से आम राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चतरा की सड़क पर घर से  कोई निकलता है तो कब उसे हाइवा अपने चपेट आ जाएगा पता नही होता है । इस मामले में चतरा उपायुक्त अबू इमरान से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।इसकी जांच कर ग्रामीणों के हित में निर्णय लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंदी से तीन बार सामूहिक दुष्कर्म: जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR, भाजपा ने मांगी CBI जांच

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज; भाजपा ने थाना घेरकर मांगी गिरफ्तारी

स्वर्गीय बद्री साहू ‘यज्ञ मुनि जी’ की आठवीं पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

छठ पर्व पर खराब पड़े जलमीनार, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; डीसी से की मरम्मत की मांग

नदी छठ घाट पर तैयारी तेज, जेसीबी से समतल हो रहा बालू; समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा काम

छठ पर घाट-गलियां चमकीं, पर सालभर क्यों नहीं? स्वच्छता को पर्व तक सीमित न रखने की अपील

Leave a Comment