Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शहादत दिवस पर याद किये गये जन नायक स्व. महेंद्र सिंह…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नफरत और हिंसा के राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है रूशेर मोहम्मद

बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप पूर्व माले विधायक जन नायक स्व. महेंद्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। माले कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संकल्प सभा की शुरुआत शहीद न भुलाबो तोर बलिदान के जनगीत से शुरू की गई। सभा की अध्यक्षता किसुन मोदी ने किया तथा संचालन कुंजलाल महतो ने किया। सभा को संबोधित करते हुए कोडरमा बरकट्ठा विधानसभा के प्रभारी कामरेड भुवनेश्वर केवट ने कहा कि आज के दौर में सत्ता प्रतिशोध का हथियार बन गया है। लोक कल्याण से अधिक नेता मंत्री अपने कल्याण में मस्त हैं ।ऐसे दौर में कामरेड महेंद्र सिंह ने कॉरपोरेट राजनीतिक दिशा को मोड़कर जनपक्षीय राजनीतिक की दिशा में मोड़ दिया। सदन से सड़क तक हर गरीब गुरबों, हर तबके की आवाज बुलंद करते रहें। सत्ता संरक्षित राजनीतिक अपराधीकरण की घटना अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को सबक सिखाने के लिए होता है। जहां सीबीआई जैसी एजेंसी सिर्फ खाना पूर्ति करने के लिए होती है। महेंद्र सिंह के हत्या उसका ताजा सबूत है। प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने कहा कि नफरत और हिंसा के राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश की राजनीति कॉरपोरेट घरानों के हाथों में गिरवी रखा जा रहा है। विश्व गुरु बनने के बजाय देश कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक में 125 देश में 112 वें स्थान पर है। ये देश की बर्बादी का सबूत है। 2024 में देश से भाजपा को लोगों के हित में उखाड़ फेंकने की जरूरत है। कार्यक्रम को प्रदीप कोल,कार्तिक महतो, दाऊद अंसारी, खलील अंसारी, सिकंदर अंसारी, दिवाकर मोदी, शंकर मोदी, नारायण भगत, बिशून यादव, रघु भुइयां, राजेंद्र ठाकुर, मोहन साव, नागेश्वर नायक, नारायण दास, किशोर पासवान, श्याम पासवान, योगेंद्र पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment