Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

इलाज के दौरान रिम्स में दो कैदियों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। हजारीबाग केंद्रीय कारा के दो कैदी बालकिशुन महतो और अरुण ठाकुर की मौत शनिवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गई है। रिम्स के कैदी वार्ड में एक कैदी को 10 जनवरी 2024 को व दूसरे कैदी को 12 जनवरी 2024 को हजारीबाग जेल प्रशासन के द्वारा रिम्स में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सात जनवरी 2024 को 78 वर्षीय बाल किशुन महतो को अचानक पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। तो उसे जेल में तैनात डॉक्टर राहुल कुमार के सुझाव पर शेख बिहारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों ने उसे 9 जनवरी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन जेल प्रबंधन के प्रक्रिया में देरी होने की वजह से कैदी को 10 जनवरी को रिम्स में भर्ती कराया गया। लेकिन लगातार इलाज के क्रम में 12 जनवरी 2024 की देर रात सजायाफ्ता कैदी बालकिशुन महतो ने दम तोड़ दिया। वहीं दुसरे कैदी अरुण ठाकुर की भी हजारीबाग केंद्रीय कारा में ही तबीयत खराब होने के बाद 9 जनवरी को हजारीबाग केंद्रीय कारा के चिकत्सक डॉ. राहुल कुमार ने उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिनों के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। 12 जनवरी को कैदी अरुण को रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान मौत हो गई। अरुण ठाकुर मूल रूप से कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र व बालकिशुन महतो हजारीबाग का निवासी था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment