इंश्योरेंस अधिकारियों ने पुरैनी विद्यालय प्रयोगशाला का किया अवलोकन

0
129

इंश्योरेंस अधिकारियों ने पुरैनी विद्यालय प्रयोगशाला का किया अवलोकन

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरैनी में शुक्रवार को जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी जेनिथ अपनी टीम के साथ कंपनी द्वारा स्थापित लघु प्रयोगशाला का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि लघु प्रयोगशाला से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढेगी। बताया गया कि कंपनी द्वारा झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के चालीस विद्यालयों में लघु प्रयोगशाला स्थापित की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे लाभान्वित हो सकें।अधिकारियों को विद्यालय परिवार द्वारा पौधा एवं नया भारत गढ़ों पुस्तक सप्रेम भेंट कर स्वागत किया गया।अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हो कहा कि यह विद्यालय राज्य का शांति निकेतन है। इस अवसर पर लिची का पौधरोपण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मौके पर पर्यावरण विंद सुधीर सिंह, मनोज कुमार, विद्यालय प्रधान विकास कुमार सिंह, शिक्षक रमेश यादव, रामजीवन कुमार सिंह, विजय कुमार ठाकुर, संगीता कुमारी व रिंकू कुमारी आदि उपस्थित थे।