Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला ग्रामीण विकास समिति ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, झील परिसर में बांटा मिठाई और चॉकलेट

On: January 12, 2024 5:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

व्यक्तित्व में गहराई और विचारों में शुद्धता के साथ युवा अपने अंदर की ऊर्जा को हमेशा सकारात्मक दिशा में खपाएं-रंजन चौधरी

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग

राष्ट्रीय युवा दिवस और युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार की सुबह स्वयंसेवी संस्था जिला ग्रामीण विकास समिति, हजारीबाग द्वारा स्थानीय झील परिसर स्थित कैफेटेरिया गेट के समीप स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी शामिल हुए और स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर तिलक– चंदन लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर उन्हें नमन किया। मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी जी के बताएं बातों को अमल करें और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभायें। रंजन चौधरी ने कहा की व्यक्तित्व में गहराई और विचारों में शुद्धता के साथ अपने अंदर की ऊर्जा को हमेशा सकारात्मक दिशा में खपाएं, तभी हम और हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बन पाएगा। संस्था के अध्यक्ष धनेश्वर राणा ने कहा कि शिक्षा समाज को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करती है। यदि देश का सामाजिक जीवन सुधरेगा तभी राष्ट्र उन्नति करेगा। इसलिए स्वामी विवेकानन्द ने अपनी शिक्षाओं में समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका को बहुत महत्व दिया था। उनके लिए हर एक आत्मा दिव्य है। संस्था के सचिव सुनील कुमार ने बताया की हमारे संस्था के आदर्श स्वरूप स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और उनके कृतियों से प्रेरित होकर ही हम सेवा कार्य कर पाते हैं। मौके पर संस्था डीआरडीएस द्वारा झील परिसर में लोगों के बीच मिठाई और चॉकलेट का भी वितरण किया।

इस मौके पर विशेष रूप से डीआरडीएस के एमओ अशोक कुमार के साथ-साथ अंकित कुमार आर्यन कुमार, पी सी डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर पी सी सर, अधिवक्ता नरेश ठाकुर, तापश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment