Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

संघ के स्वयंसेवियों ने हजारीबाग विधायक के आवास पहुंचकर भेंट किया पूजित अक्षत, प्रभु राम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र

On: January 10, 2024 2:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

2 जनवरी को अयोध्या आने का किया आग्रह, पूजित अक्षत पाकर भाव-विभोर हुए विधायक मनीष जायसवाल*

  • रामलला के आगमन का बेसब्री से है इंतेजार- मनीष जायसवाल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या से आए निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का चित्र और स्नेह निमंत्रण पत्र का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवियों ने हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के विशेश्वर दयाल जायसवाल के आवासीय परिसर में पहुंचकर मंगलवार की शाम को विधायक मनीष जायसवाल के पिता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल सहित उनके संपूर्ण परिवारजनों से मिलकर भेंट किया। इस दौरान स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवियों ने जय श्री राम की जयकारे के साथ विधायक परिवार को आगामी 22 जनवरी की अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम लला के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना का आग्रह किया ।

इधर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने माता-पिता, धर्मपत्नी सहित अन्य परिवारजनों संग बड़े ही श्रद्धा भाव से श्रीअयोध्याजी से पूजित अक्षत और निमंत्रण स्वीकार किया। विधायक मनीष जायसवाल ने पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र पाकर भाव- विभोर होकर बताया की प्रभु के जन्मस्थल में पुजित अक्षत पाकर हम धन्य हुए और अब आगामी 22 जनवरी 2024 के उस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतज़ार है जब सदियों के बाद हमारे आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम लला नवनिर्मित मंदिर में विराजेंगे। उन्होंने यह भी कहा की हमें गर्व हैं की इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह हम और हमारी पीढ़ी बन पा रहें हैं ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विधायक आवास पहुंचकर प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कुणाल जी, हजारीबाग विभाग के विभाग प्रचारक आशुतोष जी, हजारीबाग जिला संघ चालक श्रद्धानंद सिंह, नगर संघ चालक मनोज गोयल, जिला संपर्क प्रमुख अभिषेक कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद डॉ संतोष पाण्डेय, जिला संपर्क प्रमुख अश्विनी केशरी ने सामूहिक रूप से विधायक मनीष जायसवाल के परिवार तक यह भेंट पहुंचाया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment