निर्मल दांगी अयोध्या के लिए निकले पैदल यात्रा पर
पत्थलगडा(चतरा)। प्रभु श्री राम पर अपार आस्था रखने वाले पत्थलगडा प्रखंड के बेलहर गांव निवासी निर्मल दांगी उर्फ भगत जी मंगलवार को अकेले कड़ाके की ठंड में अयोध्या धाम के लिए पैदल यात्रा पर निकल गए। उनकी यात्रा बेलहर गांव स्थित देवी मण्डप से शुरू हुवी। इस दौरान गांव के ग्रामीण, हिन्दु जागरण मंच के सदस्य व प्रखंड के गणमान्य लोगों ने श्री दांगी की हौसलाफजई करते हुए अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान श्री दांगी ने कहा कि जिस दिन से प्रभु श्री राम लला के मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुवा था तब से ही मेरे मन में पैदल अयोध्या तक यात्रा करने की इच्छा जागृत हुई। 22 जनवरी को मै भी इस एतेहासिक दिन को अयोध्या पहुंचकर श्री राम लला का दर्शन करूंगा। मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पंसस अनिल दांगी, महादेव दांगी, हिन्दु जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी, धर्म प्रचार प्रमुख मुकेश दांगी, बसंत दांगी, तिलेश्वर दांगी, दीपक दांगी, बेचन ठाकुर, जय प्रकाश सिंह, सुदर्शन सिंह, विरेन्द्र ठाकुर, नीतीश कुमार, विक्रम कुमार, कैलाश कुमार समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।