Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आगामी 23 वें जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हजारीबाग में संत कोलंबा महाविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट में संपन्न किया जाएगा:- डॉ एहसान उल हक

On: January 9, 2024 2:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग
आज दिनांक 9 जनवरी 2024 को हजारीबाग बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आरोग्यम परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 13 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक होने वाले 23 वें झारखंड स्टेट बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप की विस्तृत जानकारी हजारीबाग बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एहसान उल हक ने पत्रकारों से साझा किया। उन्होंने बताया कि आगामी 23 वें जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप हजारीबाग में संत कोलंबा महाविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट में संपन्न किया जाएगा जिसे सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण समितियों का गठन बास्केटबॉल एसोसिएशन के अधिकृत सभी पदाधिकारी की सर्वसम्मति से किया जा चुका है। इसके ऑर्गेनाइजिंग प्रेसिडेंट हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री हर्ष अजमेरा, ऑर्गेनाइजिंग सचिव हजारीबाग बास्केटबॉल के अध्यक्ष डॉ एहसान उल हक एवं संयोजक के रूप में हजारीबाग बास्केटबॉल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव सी दास तथा कोषाअध्यक्ष सौरभ कुमार को जिम्मेदारी सौंप गई है। डॉ एहसान उल हक ने प्रेस वार्ता में आगे बताया कि जहां संत कोलंबा महाविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट ग्राउंड में चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ 13 जनवरी को होगा वही एक दिन पूर्व 12 जनवरी की संध्या बेला में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का रोड मार्च हजारीबाग में निकाला जाएगा। चैंपियनशिप के उद्घाटन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा जिसमें अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे पी सिंह, ओलंपियन हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद होंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री हर्ष अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग बास्केटबॉल एसोसिएशन अवश्य ही खेल जगत में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। खिलाड़ियों के अनुशासित खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे झारखंड प्रदेश का राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि वह अपना भरपूर सहयोग हजारीबाग बास्केटबॉल एसोसिएशन को देते रहेंगे। उन्होंने हजारीबाग बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रयासों को सराहनीय बताया और कहा कि इस संगठन के मेहनत का परिणाम है कि 23 वें जूनियर झारखंड स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन हजारीबाग की धरती पर संभव होना तय हो पाया है। चैंपियनशिप के संयोजक सह हजारीबाग बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पूरा बास्केटबॉल एसोसिएशन अपने टीम वर्क के साथ पूरी लगन और समर्पण के साथ इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। ओलंपिक संघ से जुड़े भैया मुरारी ने कहा कि इस आयोजन ने हजारीबाग के खिलाड़ियों को स्वर्णिम अवसर दिया है जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। अजीत कुमार ने कहा कि हजारीबाग में खेल की बड़ी संभावना है यहां के खिलाड़ी काफी मेहनती है। उन्हें इस आयोजन से काफी लाभ होगा। कोषाअध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि इस आयोजन में हम शानदार मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने इसमें सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों को बधाई का पात्र बताया। इस अवसर पर बास्केटबॉल के टेक्निकल हेड आदर्श कुमार, उत्कर्ष कुमार, विश्वजीत, विशाल, निधि, कुमकुम एवम काजल सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment