Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक पर चलाई गोली, घायल अवस्था में कराया गया आरोग्यम में भर्ती

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अपराधियों ने संध्या सात बजे एनएच 100 स्थित भेलवारा मोड़ पर घटना को दिया अंजाम

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

विष्णुगढ़ में लक्ष्मी नर्सिग होम संचालक परशु राम प्रसाद को अज्ञात अपराधियों ने सोमवार संध्या गोली मार दी। गोली उनकी कमर से होकर पेट में जा धंसी। घटना संध्या करीब सात बजे की बतायी जा रही है। घायल संचालक को आरोग्यम अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार संचालक खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनएच 100 स्थित भेलवारा मोड़ के समीप पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवारों ने सटाकर पीठ पर फायर कर दिया। मोटरसाइकिल से लौट संचालक ने समझा की टायर ब्लास्ट कर गया है। जब वाहन रोक कर जांच की तो वह पीछे कमर को खून से लथ पथ पाया। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना थाना और अपने सहयोगियों को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने अपने वाहन से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुुंचे और चिकित्सकों ने बेहरत इलाज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की धमकी या लेवी मांगने से इंकार किया है। संचालक मूल रुप से नुनगांव पत्थलगड्डा चतरा निवासी है। शहरी क्षेत्र के लाखे में किराए पर रहते है। विष्णुगढ़ में पार्टनरशिप पर नर्सिग होम का संचालन कर रहे है। गोली मारने के कारणों को लेकर हांलाकि तरह तरह की बातें कहीं जा रही है। पुलिस घायल को बेहतर स्थिति में आने का इतंजार कर रही है। इसके बाद हीं इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। मौके पर सदर थाना प्रभारी ललित कुमार सहित अन्य कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment