गांगपुर गांव के 6-7 लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिक दर्ज

0
84

गांगपुर गांव के 6-7 लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिक दर्ज

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर में बीते देर शाम दो गुटों में जमकर झड़प हुई। जिसमें थाना क्षेत्र के इचाक गांव के सुधीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांगपुर गांव के करीब 6-7 लोगों द्वारा अभिमन्यु कुमार सिंह को जमकर पिटाई किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बाबत गांगपुर के करीब 6-7 लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिक की दर्ज कराई है। इधर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।