Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

On: January 1, 2024 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विभिन्न मांगों को लेकर राशन डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

टंडवा (चतरा)। सरकारी राशन वितरकों का केंद्रीय संगठन ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर जिले के टंडवा प्रखंड डीलर संघ ने 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी है। इस बावत प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को शिष्टमंडल ने बीडीओ देवलाल उरांव से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराते हुवे ज्ञापन सौंपा है। डीलरों की प्रमुख मांगों में तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन या तीस हजार रुपए मानदेय, डीलरों के लिए अनुकम्पा के नियमों को पूर्ववत लागू करने, पीएमजीकेएवाई के 10-12 महीने का बकाया कमीशन देते हुवे जूट के बोरा का पैसा देने, पॉश मशीन में 2 जी के जगह 5 जी की सुविधा मुहैया कराने, राशन वितरण के अतिरिक्त लिये जाने वाले अन्य कामों के बदले मेहनताना, 5 प्रतिशत शॉटेज वेस्टेज देने, प्रशासन द्वारा डीलरों का शोषण अविलंब बंद करते हुवे व सही वजन कर आवंटित खाद्यान्नों की आपूर्ति डीलरों को करने की मांगें शामिल है। शिष्टमंडल में संघ के सचिव हीरालाल यादव, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, गणेश यादव, सरोज प्रसाद गुप्ता, रंजीत प्रसाद गुप्ता, देवकी राम, रंजन दास, नरेंद्र प्रसाद, गौतम दास, करम भगत, शिवनाथ महतो समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment