बेलागड़ा गांव में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके रांची द्वारा पशुधन जागृति अभियान पशु बांझपन शिविर का किया आयोजन

0
117

झारखण्ड/गुमला- घाघरा प्रखंड के बेलागड़ा गांव में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके रांची द्वारा पशुधन जागृति अभियान पशु बांझपन शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख सविता देवी, मुखिया रानी उरांव, रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टर वसंत कुमार, डॉक्टर खानेस उराव,डॉ उमेश कुमार ,सुदीप दास ,पशुपालन डॉक्टर सीमा एक्का ,डॉ अरुण उराव,पूर्व उपप्रमुख कृष्ना कुमार लोहरा शामिल हुए। शिविर में मवेशियों के बांझपन टेस्ट, गोबर टेस्ट ,मूत्र टेस्ट ,वैक्सीन टीका, गर्भ जांच की गई। साथ ही कैल्शियम कृमि नाशक, दर्द ,बुखार सहित कई अन्य बीमारियों की दवा भी दिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से मवेशियों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निशुल्क दवा भी किसानों को मिल जाता है। जिसका आप सभी किसान लाभ उठाएं।मवेशियों में कई तरह की बीमारी हो जाती है लोगों को पता नही चल पाता है स्वास्थ्य जांच करने से बीमारी का पता चल सकती है और ससमय पर दवा दिया जा सकता है। मौके पर अमन कुमार गुप्ता उपेंद्र महली ,दीपक मुंडा, आदित्य कुमार, लालमोहन साहू, चंद्रकांत साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।