Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

डिवाइन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, एमएलए ने कहा खेल से बच्चों का शरीरिक और मानसिक विकास होता है

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें बरकट्ठा विधयाक अमित कुमार यादव और प्रमुख रेनू देवी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान छठी से ग्यारहवीं कक्षा तक के छात्राओं ने 15 से अधिक खेलों में अपनी प्रतिभा और सर्वांगीण कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत मशाल् जलाने के साथ हुई। मौके पर अमित कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि खेल जहां उन्हें सेहत प्रदान करते है, वहीं उनके शरीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। बच्चों में खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर ही स्कूल में स्पो‌र्ट्स मीट का आयोजन किया गया गया है।

जिसमें बच्चों के बीच 50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, रिले रेस, बिस्कुट रेस, जलेबी रेस, खो-खो, वॉलीबॉल, और बैडमिंटन जैसे खेलो का आयोजन किया गया। स्पो‌र्ट्स मीट के अंत में विभिन्न खेलों में पहला, दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र पुनीत, चन्दन, पिंटू, पुरुषोत्तम, कुंदन, मनीषा, एवं अन्य छात्रों को विद्यालय के निदेशक इंद्रदेव प्रसाद भारती और प्रधानाचार्या स्वाती ने संयुक्त रूप से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक ने कहा की बच्चों को मोबाइल फोन का प्रयोग सिर्फ शिक्षा के लिए करना चाहिए और इसका अधिकतर प्रयोग बंद करके दिन में 10 से 15 मिनट कसरत करनी चाहिए। इवेंट समाप्ति के वक़्त प्रधानाचार्या ने सभी लोगो का अभिवादन् किया और सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस स्पोर्ट्स मीट को सफल बनाने मे सभी शिक्षकों का अहम योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment