न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड के शिलाडीह पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ रोशमा डुंगडुंग,अंचल अधिकारी श्रीकांत लाल मांझी,बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद,डा0 जसीम अख्तर, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदूश अंसारी, मुखिया निजाम अंसारी, उप मुखिया सहदेव पासवान,पंसस ज्योति देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शमीम अंसारी, माले नेता शेर मोहम्मद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सबसे अधिक अबुआ आवास योजना के लिए 635 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र 5, आय प्रमाण पत्र 6, लगान रसीद 2, आयुष्मान कार्ड 6, मनरेगा 7, सर्वजन पेंशन योजना 54, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 52, किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 29, गुरू जी क्रेडिट कार्ड के 28 आवेदन प्राप्त हुए। जबकी साइकिल के लिए 160 छात्रों का डीबीटी किया गया। मौके पर एसएचजी क्लस्टर सदस्यो के बीच आईडी कार्ड 945 का वितरण, जरूरत मंद 168 लोगों को कंबल तथा 120 कार्डधारकों के बीच धोती, साडी, लुंगी का वितरण किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 2218 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1418 का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया ।जबकी 800 प्रोग्रेस में है। मौके पर पंचायत सेवक कैलाश प्रसाद, समाजसेवी सुनील पांडेय, राजकुमार गिरी सुमित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।हालांकि कार्यक्रम में आधार पंजीकरण कैंप नहीं रहने के कारण लोगों में काफी मायूसी रही।
शिलाडीह पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
On: December 22, 2023 8:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1271258
Total views : 3140331