Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य करेंगे सहायक अध्यापकः सुकर ठाकुर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला शिक्षा अधीक्षक पत्र वापस नहीं लेते हैं तो 26 को कार्यालय का घेराव करेंगे

बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड के बहुतायत सहायक अध्यापक पिछले 19 दिसंबर को राज्य स्तरीय आंदोलन को लेकर काफी संख्या में रांची गए थे और कुछ शिक्षक आकस्मिक अवकाश में थे।इसके विरोध में जिला शिक्षक अधीक्षक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से जानकारी मांगा है कि कौन-कौन से सहायक अध्यापक विद्यालय में अनुपस्थित थे। उन पर कार्रवाई करने की बात कही है।इसके विरोध में प्रखंड सचिव सुकर ठाकुर ने कहा जिला समिति (सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा) के आदेशानुसार बरकट्ठा प्रखंड के तमाम सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को जिला शिक्षा अधीक्षक के पत्र के विरोध में 21 से 23 दिसम्बर तक काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य करेंगे। यदि जिला शिक्षा अधीक्षक अपने पत्र को वापस नहीं लेते हैं तो 26 दिसम्बर से जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय के समक्ष आंदोलन करेंगे। वही प्रखंड मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा आंदोलन करना हम लोगों का संवैधानिक अधिकार है और हम लोग आकस्मिक अवकाश लेकर के रांची धरना में गए थे। इस पर यदि जिला शिक्षाअधीक्षक संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करती है तो हम लोग भी उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला शिक्षा अधीक्षक की होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

छठ पारण पर आस्था का सैलाब: कौलेश्वरी धाम, भद्रकाली मंदिर और देवी स्थान पर उमड़े लाखों श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे धाम

श्राद्ध कर्म में पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, दिवंगत दादी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment