न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड के आदिवासी विकास उच्च विद्यालय शिलाडीह के शिक्षक व अन्य कर्मी संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर सोमवार को एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। वहीं विद्यालय के वरीय शिक्षक राम कुमार पाण्डेय ने कहा कि पिछले 30 -35 वर्षों से हमलोग बिना वेतन का काम कर रहे हैं। सरकार वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करते हुए झारखंड के वित्त रहित विद्यालय,कॉलेज, मदरसा, संस्कृत विद्यालय के शिक्षक कर्मी एवं कर्मचारियों को सरकारी कर्मी का दर्जा एवं उचित वेतनमान दिया जाए। वही प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी ने बताया कि सरकार झूठी आश्वासन देती है कि आप लोग का कार्य करेंगे। जबकि इसके लिए कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। मोके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुजीब अंसारी, शिक्षक उपेंद्र कुमार पाण्डेय, बिंतोष कुमार, मनीष कुमार, रामकुमार मुर्मू, विष्णुकांत पाण्डेय और आदेशपाल जीवलाल बास्के मौजूद रहें।
एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे एभीएचएस के शिक्षक व कर्मी

On: December 18, 2023 8:19 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174501
Total views : 3005061