
न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। भाकपा माले के दिवंगत महासचिव विनोद मिश्र और झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो की 25 वीं स्मृति दिवस पर भाकपा माले ने सोमवार को बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में दोनों नेता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि महासचिव विनोद मिश्र और झारखंड आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो दोनों जन पक्षीय राजनीति के मॉडल थे।ये जनता के प्रति समर्पित और देश के मजदुर और किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। कॉरपोरेट सांप्रदायिक फासीवाद के खिलाफ़ संवैधानिक लोकतंत्र की रक्षा के लिए विनोद मिश्र और विनोद बिहारी महतो ने आजीवान संघर्ष किया है।आज जंगल जमीन और जनाधिकार पर लगातार हमले जारी है।जनता की बुनियादी सवालों का समाधान के बैगर विकसित भारत का सपना कभी साकार नहीं होगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बरकट्ठा विधानसभा के प्रभारी भूवनेश्वर केवट, बिशुन यादव, योगेश्वर साव, किशुन मोदी, रघु भुइयां ,सोमर महतो, योगेश्वर प्रसाद साव ,चितरंजन सिंह, चिंतामणि पासवान, हीरालाल समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल थे।