Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का शुभारंभ, विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

On: December 13, 2023 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का शुभारंभ, विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा
चतरा। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप 2023 का आयोजन बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष वर्ग के  पुरुष एवं महिला ने भाग लिया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेन्ट का फाइनल 15 दिसम्बर को खेला जाएगा। जिला स्तरीय विजेता टीम प्रमंडल स्तरीय और उसके बाद राज्य स्तर के प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआरडीए निदेशक अरुण एक्का ने द्वीप प्रज्वलित कर खेल का उद्घाटन किया। साथ ही मौके पर गुब्बारा उड़ाकर खेल में अनुशासन और एकता का संदेश दिया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों द्वारा फुटबॉल को किक मारकर कर मैच का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच सिमरिया बनाम गिद्धौर के बीच खेला गया। जिसमें सेमरिया ने गिद्धौर को तीन शून्य से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच कान्हाचट्टी और मयूरहण्ड के बीच खेला गया, जिसमें कान्हाचट्टी ने मयूरहण्ड को दो-शून्य से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। तीसरा मैच चतरा बनाम लावालौंग के बीच खेला गया, जिसमें चतरा ने लावालौंग को तीन शून्य से ट्राइब्रेकर में पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। चौथा मैच कुंदा और हंटरगंज के बीच खेला जाना था, लेकिन समय पर नही नहीं पहुंचने के कारण कुंदा को वॉकओवर के साथ विजेता घोषित कर दिया गया। पांचवां मैच सिमरिया बनाम पथलगड़ा के बीच खेला गया, जिसमें पथलगड्डा ने टाईब्रेकर में 4-2 से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं पहले दिन का छठा और आख़िरी मैच कान्हाचट्टी और प्रतापपुर के बीच खेला गया, जिसमें कान्हाचट्टी ने प्रतापपुर को 3-0 से पराजित कर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। कल पुरुष वर्ग में सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला जाना है।उसके बाद तीसरे दिन महिलाओं के बीच मैच खेला जाएगा। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चंद्रेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 हजार कैश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे नाना-नाती को अनियंत्रित हाइवा ने रौंदा, दर्दनाक मौत!

रिश्तों का कत्ल: कलियुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वारदात में पत्नी और साला भी शामिल!

15 दिन बाद दूर हुआ गोरीया मुहल्ले का अंधेरा, मुखिया अशोक भुईयां की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर!

Leave a Comment