Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले डीपीएस बरकट्ठा में चलाया गया कानूनी जागरुकता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(चतरा): जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले हजारीबाग व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता मनीष चंद्र, अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित के द्वारा जागरूकता सेवा शिविर अभियान के तहत मंगलवार को गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से बच्चों के बीच दिन प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर ठगी से संबंधित साइबर क्राइम, संविधान के मौलिक अधिकार से संबंधित विषय, दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप, लेबर लॉ, अपहरण से संबंधित रोक थाम समेत कई घटनाओं से बचने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। मौके पर अधिवक्ता मनीष चंद्र ने कहा कि अभी के समय में साइबर क्राइम से बचने के लिए सभी को जागरूक होना आवश्यक है। दिन प्रतिदिन ऐसी अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक इंद्रदेव भारती, प्रधानध्यापिका स्वाति, स्कूल के शिक्षक गण, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के छात्र रितेश कुमार, धीरज कुमार शर्मा, संजय कुमार, मोहम्मद फैयाज अंसारी, प्रभाकर करमाली, विपिन कुमार एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल के सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment