Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों को लेकर राहम सेवा फाउंडेशन द्वारा चलाया गया जागरूक अभियान…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बिना हेलमेट के बाइक चलकों को पुलिस ने माला पहनाकर किया जागरूक

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा): टंडवा थाना क्षेत्र में राहम सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति राहगीरों को अभियान चलाकर जागरूक किया गया। संस्था व पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से इस दौरान सड़क सुरक्षा मानकों के तहत चार पहिया वाहन को सीट बेल्ट लगाकर चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, जसंख्या वाले क्षेत्रो में धीमी गति से वाहन चलाने, हेलमेट पहनकर एवं धीमी गति से बाइक चलाने, सड़क की बाई तरफ चलने तथा ओवरलोड लेकर न चलने की अपील राहगिरों से की गई। हेलमेट पहने चालक एवं चारपहिया वाहनो में सीट बेल्ट लगाए चालकों को फाउंडेशन के सदस्यों ने गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया एवं बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों व बिना सीटबेल्ट वालों को पुलिस द्वारा माला पहनाकर आगे से ऐसा नही करने को प्रेरित किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया गया। अभियान में अंचलाधिकारी राजेंद्र दास, थाना प्रभारी विजय सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जिप सदस्य सुभास यादव, झामुमो नेता सह सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा, राहम मुखिया विश्वजीत उरांव, एसआई सुखनाथ पांडेय, फाउंडेशन के अध्यक्ष अजित पांडेय, मुख्य स्वयंसेवक सह पंसस विकाश कुमार पांडेय, उप स्वयंसेवक अरविंद पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सदस्य मो. नुरुल, मो. मजहर, कुंदन पांडेय, संदीप पांडेय आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment